कल 3.02 PM पर इसरो लॉन्च करेगा PSLV-C49


इसरो एक बार फिर अंतरिक्ष में अपना परचम लहराने जा रहा है। 10 उपग्रहों के साथ लॉन्च होने वाले PSLV-C49 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शनिवार को पहले लॉन्च पैड से रॉकेट लॉन्च के लिए 26 घंटे की उलटी गिनती आज यानी शुक्रवार दोपहर को शुरू हो गई है। इस रॉकेट के दस सैटेलाइट्स के साथ शनिवार दोपहर 3 बजकर 02 मिनट पर लॉन्च होने की उम्मीद है। पीएसएलवी सी-49 देश के रडार इमेजिंग उपग्रह और 9 अन्य विदेशी उपग्रहों को लेकर जाएगा। 


पहले लॉन्च पैड से रॉकेट लॉन्च के लिए 26 घंटे की उलटी गिनती शुरू होगी। श्रीहरिकोटा रॉकेट पोर्ट से 7 नवंबर यानी शनिवार दोपहर 3 बजे इन 10 उपग्रहों वाले रॉकेट को प्रक्षेपित किया जाना है। शनिवार शाम को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C49) की उड़ान के साथ सब कुछ ठीक रहा, तो भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अब तक कुल 328 विदेशी उपग्रहों को सशुल्क अंतरिक्ष में स्थापित करा लेगी। इसरो का इस साल यह पहला सैटेलाइट होगा जो 7 नवंबर को लॉन्च होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। इस क्रम में इसरो का सैटलाइट इओएस को पीएसएलवी सी-49 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि सी- 49 सिर्फ एक भारतीय ही नहीं, बल्कि नौ विदेशी सैटेलाइट्स के साथ भी उड़ान भरेगा।